फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ब्लॉक गजरौला के गांव पाल में धनौरा विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें गांव वालों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। वहीं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

बुधवार को पाल गांव में विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सरकार का मकसद है सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। इसके लिए जरुरी है कि ग्रामीण जागरुक हो तभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को आसरा मुहैया करा रही है। वहीं केद्र और प्रदेश सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। उन्होनें प्रधानमंत्री बीमा योजना कराने वाले लोगों की जानकारी जुटाई। करीब ढाई सौ लोगों की भीड़ में केवल 12 लोगों ने ही प्रधानमंत्री बीमा योजना कराने की बात स्वीकारी। विधायक ने कहा कि 12 रुपये में दुर्घटना बीमा कवर हो रहा है। जिसे सभी लोगों को कराना चाहिए। इसके अलावा गांव वालों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पवन सिंह, किरन पाल, अमन अग्रवाल, जागरूप, रामवीर, सगुआ आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें