हसनपुर। महिला के खाते पर लिंक भेजकर जालसाजों ने 40 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला खेबान में बबली देवी पत्नी सोवीर सिंह का परिवार रहता है। बताते हैं कि करीब एक साल पहले बबली देवी का ऑपरेशन हुआ था।
उनका इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया गया था। बबली देवी ने बताया कि सोमवार को उनके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई और कहा कि तुम्हारे आयुष्मान नंबर पर चार हजार रुपये भेजे हैं। लिंक भेजा है उसे खोलकर क्लिक करना है।
लिंक पर क्लिक करते ही दो बार में उनके खाते से 40 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का मैसेज देखते ही होश उड़ गए। पुलिस से शिकायत की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।