फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी ढंूढने निकले थ्ाे चार दोस्त, वाहन ने रौंदा

Sun, 09 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गांव से चोरी हुए मवेशी को खोजने निकले बछरायूं थाना क्षेत्र के रहमापुर माफी गांव निवासी चार युवकों को शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। चारों एक ही बाइक पर थे। मृतकों में एक युवक का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ था। 25 अक्तूबर से उसकी ट्रेनिंग शुरू होनी थी। हादसे की सूचना पर पहुंची गजरौला थाना पुलिस ने परिजनों को खबर देने के बाद शव मोर्चरी पर रखवाए। चार युवकों की मौत से गांव में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर रात गजरौला थाना क्षेत्र में सिहाली गोसाईं गांव के पास हुई। रात बछरायूं थाना क्षेत्र के रहमापुर माफी गांव निवासी किसान यादराम जाटव का भैंसा चोरी हो गया। जाग होने पर यादराम को चोरी की जानकारी हुई तो उनके शोर मचाने पर गांव के लोग भैंसे को ढूंढने निकल पड़े। संपर्क मार्गों पर ग्रामीण लग गए।

उधर यादराम का बेटा शिवम (18), अभय सिंह (21) पुत्र हरपाल सिंह, सचिन (22) राम सिंह और विपिन (18) पुत्र प्रीतम सिंह पशु चोरों को पकड़ने के लिए बाइक से क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर घूम रहे थे। चारों एक ही बाइक पर थे। गजरौला थाना क्षेत्र में सिहाली गौसाईं गांव के निकट पहुंचे थे। इस दौरान किसी अज्ञात बड़े वाहन ने बाइक को बुरी तरह रौंद दिया। इससे बाइक सवार चारों युवकों की मौत हो गई। बाइक भी पूरी तरह टूट गई। हादसे की सूचना पर गजरौला थाना पुलिस पहुंची। चारों के शव पुलिस ने मोर्चरी पर पहुंचाए। इसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी। हादसे में युवकों की मौत की खबर सुन गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 बदहवास ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस की ओर दौड़ पड़े। मोर्चरी पर मृतकों के रिश्तेदारों और परिजनों की भीड़ लग गई। यहां भी ग्रामीणों की चीत्कार सुनाई दे रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक अभय सिंह का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ था। 25 अक्तूबर से उसकी ट्रेनिंग शुरू होने वाली थी। परिजनों और रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। गजरौला इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें