फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 35 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शनिवार को 14 केंद्रों पर शांतिपूर्वक आयोजित हुई। सुबह की पाली में 63.74 व शाम की पाली में 66.58 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए सुबह से ही पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। डीएम भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के लिए केंद्रों पर पहुंचीं। दोनों पालियों में 35 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। परीक्षा के आयोजन को हर केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाया गया। सुबह 10 से 12 बजे की प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 6336 में से 4039 ने परीक्षा दी जबकि 2297 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोपहर तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में पंजीकृत कुल 6336 में से 4219 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2117 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें