ग्रामीण क्षेत्र के बदहाल हो चुके संपर्क मार्गों का जल्द ही नवीनीकरण होगा। हाल में 33 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 3.75 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। सड़कों नवीनीकरण से लोगों की राह आसान हो सकेगी।
जिले के गांवों और कस्बे के संपर्क मार्गों में गड्ढों और उखड़ने के कारण स्थिति खराब है। सर्दी के मौसम में इन बदहाल मार्गों से ही गन्ने से लदे वाहन भी गुजरने लगे हैं। वाहन निकालने में किसानों को परेशानी हो रही है। साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी ने जिलेभर से ऐसी बदहाल सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब शासन की ओर से 33 मार्गों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के लिए 3.75 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
बजट मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अधिकारी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि विशेष मरम्मत का कार्य शुरू करने में अभी दो से तीन माह का समय लगेगा। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अभी और परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
- ग्रामीण क्षेत्र की 33 सड़कों के नवीनीकरण के लिए शासन ने स्वीकृति मिली है। 3.75 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। - गिरीश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड।
इन सड़कों की होगी मरम्मत
- राष्ट्रीय मार्ग-24 से चौधरपुर से सलेमपुर नवादा मार्ग
- डिडौली-कैलसा मार्ग के चार किलोमीटर से कटाई सहसपुर मार्ग के एक किमी से जग्गा नगला मार्ग
- अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग से नई बस्ती मजरा पृथ्वीपुर मार्ग
- उझारी ढबारसी मार्ग से बागड़पुर मुम्मजब्ता मार्ग
- नारंगपुर-नूरपुर-ढक्का मार्ग के सात किमी से दायीं ओर गजरौला प्रभुवन मार्ग
- ग्राम भवालपुर में फैजगंज से शहवाजपुर तक मार्ग
- जोज खेड़ा से कालाखेड़ा मार्ग के एक किमी से वासीपुर मार्ग
- लुहारी भूड़ आबादी के लुहारी पीठखेड़ा संपर्क मार्ग