फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह महिलाओं समेत 33 लोग और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। शुक्रवार को पंद्रह महिलाओं समेत 33 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में फैक्टरी कर्मी, पुलिस कर्मी, छह किशोर, 13 बुजुर्ग शामिल हैं। 33 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2692 हो गई है। जबकि 118 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि 415 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट गुरुवार की रात आई थी। जिसमें फैक्टरी कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, छह किशोर, 15 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 13 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2692 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 890 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 353 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 536 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि शुक्रवार को 118लोग और स्वस्थ्य हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 317 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें