फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गैंगेस्टर समेत 32 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेज जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को जनपद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। अभियान चलाकर एक गैंगेस्टर समेत 32 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि अमरोहा नगर पुलिस वारंटी अनिल निवासी मोहल्ला काला कुआं, वेघराम और राजू निवासी मोहल्ला किशनगढ को गिरफ्तार किया गया है। अमरोहा देहात पुलिस ने खेमपाल निवासी ग्राम सिकंदरपुर, मानसिंह निवासी नौहरान, हुकुम सिंह निवासी देवीपुरा, अशोक उर्फ बेरी निवासी रामहट को पकड़ा गया है। डिडौली पुलिस ने रईश आलम निवासी सहसपुर अलीनगर, जुम्मा निवासी सहसपुर अलीनगर, चंद्रहास निवासी पतई को गिरफ्तार किया। मंडी धनौरा पुलिस ने जगदीश, अरविंद निवासी शहबाजपुर की मढैया, देवराज निवासी मिलक मोती खेड़ा को गिरफ्तार किया। बछरायूं पुलिस ने शकील निवासी ढयोटी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गजरौला पुलिस ने एक गैंगेस्टर समेत सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रजबपुर पुलिस ने एक, हसनपुर पुलिस ने दो, सैदनगली पुलिस ने चार, आदमपुर पुलिस ने दो, रहरा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आठ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें