फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मशीन के इंजन की चपेट मे आई मासूम की गर्दन उखड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव लूहारी भूड़ में बुधवार देर शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंजन से चलित चारा मशीन में चारा काटने के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची इंजन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी गर्दन उखड़ कर दूर जाकर गिरी। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी भूड़ निवासी लोकेश सिंह बुधवार देर शाम को अपने घर पर स्थित इंजन चलित चारा मशीन में चारा काट रहा था। इस दौरान उसकी चार वर्षीय मासूम बेटी मनु खेलती हुई इंजन के पास पहुंच गई। बताते हैं कि मनु के कपड़े इंजन की कपलिंग में फंस गए। चपेट में आने से उसकी गर्दन उखड़ कर दूर जाकर गिरी। दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताते हैं कि मनु लोकेश के दो बच्चों में छोटी थी। बिना किसी कार्रवाई के देर शाम को ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें