फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर में सरसों तेल की फैक्ट्री पर जीएसटी टीम का छापा, तीन लाख का माल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में अतरासी रोड पर स्थित गुरू कृपा इंडस्ट्रीज सरसों के तेल की फैक्टरी पर जीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई की। करीब 10 सदस्यीय टीम ने फैक्टरी में टैक्स से संबंधित रिकार्ड के तमाम दस्तावेजों को कब्जे में किया। इसके अलावा स्टॉक चेक किया। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई से फैक्टरी संचालक और कर्मचारियों में खलबली मची रही। यहां टीम ने गड़बड़ी की आशंका पर तीन लाख से अधिक का माल सील कर दिया। जबकि टैक्स चोरी पर मौके पर ही पांच लाख रुपये का टैक्स जमा कराया। इसके अलावा टीम ने यहां से उत्पादन, आय व्यय के तमाम जरूरी दस्तावेजों को कब्जे में किया है।
विज्ञापन

नगर में अतरासी रोड पर मंडी समिति के पास गुरू कृपा इंडस्ट्रीज है। इसमें सरसों के तेल का कारोबार किया जाता है। टैक्स चोरी की सूचना पर बुुधवार दोपहर को यहां जीएसटी डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर सतेंद्र कुमार, असिस्टेंट कमश्निर डा. लोमेश, असिस्टेंट कमिश्नर पंकज कुमार, डिप्टी कमिश्नर एसएन प्रसाद, कामर्शियल टैक्स आफिसर सर्वेश कुमार, कामर्शियल टैक्स ऑफिसर नवीन कुमार और कामर्शियल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार समेत करीब दस अफसरों की टीम ने पुलिस के साथ गुरू कृपा इंडस्ट्रीज पर छापेमारी की। टीम के फैक्टरी में छापेमारी के दौरान फैक्टरी संचालक एवं कर्मचारियों में खलबली मच गई। यहां टीम ने गोदाम में रखे स्टाक को बारीकी से देखा। तेल के टिनों की गिनती भी की गई। उधर, टीम के कई सीयिनर अफसरों ने फैक्टरी के कार्यालय को कब्जे में कर लिया। यहां आय व्यय से संबंधित तमाम दस्तावेजों को गड़बड़ी की आशंका में कब्जे में कर दिया। इसके अलावा बिलबुक समेत कई अहम दस्तावेज को भी सील करते हुए कब्जे में कर लिया। यहां टीम ने करीब तीन लाख से अधिक का माल की रायल्टी के कागज नहीं होने पर उसे सील कर दिया। सील किए गए तेल की रायल्टी जमा करने को कहा गया। इसके अलावा टीम की जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी भी उजागर हुई। जिसके लिए टीम ने मौके पर ही पांच लाख रुपये का टैक्स जमा भी कराया। करीब दो घंटे तक चली इस छापेमारी से फैक्टरी संचालक एवं कर्मचारियों में खलबली मची रही।

- हसनपुर में गुरू कृपा इंडस्ट्रीज सरसों तेल की फैक्टरी पर छापेमारी की गई। यहां गड़बड़ी की आशंका में करीब तीन लाख से अधिक का माल सील किया। जिसकी रायल्टी जमा कराने को कहा गया है। इसके अलावा टैक्स चोरी को लेकर मौके पर ही पांच लाख रुपये जमा कराए गए हैं। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों को भी सील किया गया है। जांच पड़ताल के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी।

दो माह पहले खाद्य विभाग की टीम ने की थी छापेमारी
हसनपुर। नगर में अतरासी रोड स्थित गुरू कृपा इंडस्ट्रीज करीब दो माह पहले भी चर्चा में आई थी। जब यहां खाद्य विभाग की टीम की ओर से छापेमारी की गई थी। यहां से मिलावटी तेल के शक में करीब आठ नमूने भरे गए थे। जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। हालांकि खाद्य विभाग की छापेमारी का फैक्टरी पर कुछ असर नहीं हुआ था। करीब दो माह बाद बुधवार को जीएसटी की टीम की ओर से की गई छापेमारी से यह सरसों के तेल की फैक्ट्री अब फिर चर्चाओं में है। इस बार यहां टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें