मंडी धनौरा/कुआखेड़ा। राष्ट्रीय दिव्यांग विकास संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर दिव्यांगों को पांच हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिए जाने की मांग की।
थाना रोड स्थित कार्यालय व ग्राम कुआखेड़ा में हुई बैठक में यादव ने कहा कि दिव्यांगों को बिजली कनेक्शन फ्री दिया जाए और एक हजार रुपये तक का बिल सरकार को वहन करना चाहिए।
कहा कि सरकार दिव्यांगों की परेशानी को समझ नहीं रही है। उन्होंने देश भर में दिव्यांग दिवस मनाए जाने की बात कही। इस अवसर पर शमशीदा, ज्ञानचंद, नरेंद्र सैनी, बिजेंद्र सैनी, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।