फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित को न्याय दिलाना है विधिक प्राधिकरण का उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे विधिक सेवा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्राधिकरण के पैनल लॉयर मुजाहिद चौधरी ने टीम के साथ पतेई भूड़ में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। लोगों को घर-धर जाकर कानून व योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान एक नुक्कड़ बैठक में वृद्धजनों के लिए बनाए गए संरक्षण कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुजुर्गों, बच्चों तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेकों कानून बनाए हैं। बुजुर्गों का सम्मान, सेवा व देखभाल तथा महिलाओं व बच्चों का संरक्षण व उनका उचित पालन पोषण के लिए कानून बनाए गए हैं।
बुजुर्गों, बच्चों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ किस प्रकार हम रोक सकते हैं। इसको बिस्तार से बताया गया। कहा कि गरीबों को निशुल्क न्याय दिलाने के लिए प्राधिकरण प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पैनल लॉयर सुबोध शर्मा, महावीर शर्मा, पीएलबी वीर सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह, हरवीर सिंह, टेकचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें