फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा है कि गांवों का विकास भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वह शुक्रवार को क्षेत्र के गांव सैदपुर में ग्रामवासियों से मुखातिब रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने भी जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। ग्रामवासियों ने दोनों का स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने जन धन योजना चलाकर गरीबों को सिस्टम से जोड़ा। उज्जवला योजना, दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना, फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्राथमिकता तय कर चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत के जरिए गांवों का विकास कराया जा रहा है। पहली बार 23 करोड़ रुपये के विकास कार्य एक साथ लगाए गए हैं। इस अवसर पर भूपेंद्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, सुभाष गिल, जगवीर सिंह, लखमी चौधरी, सतपाल सिंह, परविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें