फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। विद्युत वितरण व्यवस्था निजीकरण किए जाने के विरोध में एक्सईएन कार्यालय पर बिजली कर्मियों का धरना जारी है। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने कहा कि वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में किसी भी कीमत पर नहीं रहने देंगे। इसका विरोध तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संगठन मोर्चा के बैनर तले धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि विद्युत वितरण व्यवस्था निजी हाथों में जाने से बिजली की दरें महंगी हो जाएंगी। लोग बिजली का बढ़ा बिल जमा करने में असमर्थता दिखाएंगे। निजीकरण होने से बिजली कर्मचारियों एवं अधिकारियों का भी शोषण किया जाएगा। उन्हें इधर से उधर कर दिया जाएगा।

इसके किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। बिजलीकर्मियों ने कहा कि धरना छब्बीस मार्च तक जारी रहेगा। इसके बाद आंदोलन को तेज करने की रणनीति तैयार की जाएगी। निजीकरण से गरीब किसानों को सरकारी की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें