फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : बोल-बम का नारा है, भोले ने पुकारा है

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवभजनों की धुन पर झूमते कांवड़ियों ने ब्रजघाट में कांवड़ में भरा गंगा जल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
बोल-बम का नारा है, शिव ने हमें पुकारा है। ऐसे जयकारों के बीच कांवड़ियों का रेला हाईवे पर गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। रंग-बिरंगे बैनर-पोस्टर व सजावटी सामान से वाहनों को सजाए कांवड़िए शिव भक्ति के गीतों की धुन पर झूमते रहे। कांवड़ियों का जत्था हाईवे पर ऐसे निकला कि दूर-दूर तक केवल केसरिया रंग ही दिखाई दे रहा था। गुरुवार को ब्रजघाट से भारी संख्या में कांवड़िए जल भर कर रवाना हुए।
विज्ञापन

गजरौला नगर में हाईवे पर कांवड़िया ही दिखाई दे रहे हैं। हाईवे हो या कावड़ियों का विश्राम स्थल हर तरफ भगवान शिव का जयकारा सुनाई दे रहा है। जयकारों के बीच भक्तिगीतों की धुन पर एक-दूसरे को देख कांवड़िया जमकर नृत्य भी करते रहे। कोई शिवगण बन कर अपने को भगवान से जोड़ता दिखा तो मुखौटा लगा भूत-प्रेत बने दिखाई दिए। अपने वाहनों को आकर्षक ढंग से सजाए हुए हैं। कुमराला चौकी से इंद्रा चौक पर चौपला चौकी तक शिव का उद्घोष एक मिनट के लिए बंद नहीं हो रहा है। कांवड़िया अपने वाहनों को झोपड़ी के आकार में सजाकर आगे बढ रहे हैं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीत की धुन हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती रही। वाहनों पर तरह-तरह की झांकियां सजी रहीं। जिसको देखने के लिए आम लोग हाईवे किनारे तक आए। पूरे हाईवे पर रेला चलता दिखाई दिया। ब्रजघाट पहुंचे कांवड़ियों ने गंगा का पवित्र जल लेकर घाट किनारे स्थित प्रसिद्ध मंदिर में जलाभिषेक किया। वहां से भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर फिर से पवित्र जल लेकर कंधे पर लटका अपने गंतव्य की ओर चल दिए। पैदल सफर तय करने वाले कांवड़ियों के पैर में छाले पड़ते रहे, लेकिन शिव की धुन और आस्था पर पैर की पीड़ा भारी नहीं पड़ी। हालांकि उनके लिए रास्ते में जगह-जगह पर स्वास्थ्य शिविर व भंडारे का भी आयोजन लोगों ने कर रखा था। जल लेकर शिवालयों की तरफ लौट रहे शिव भक्त काफी उत्साह में दिखाई दिए। कांवड़िया की टोली शिवभक्ति के गीतों पर थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें