दो दिन की राहत के बाद गर्मी ने फिर तेवर दिखाए
क्रासर-
तापमान दो डिग्री बढ़ा, उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। बारिश से जहां दो तीन दिन गर्मी से राहत मिली है, वहीं अब फिर गर्मी की तेवर तल्ख हो गए हैं। तापमान दो डिग्री बढ़ गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों की हालत पतली होने लगी है। उमस जैसी गर्मी शुरू हो गई है। अब मानसून आने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।
इसी सप्ताह हुई हल्की बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली थी। तापमान 43 डिग्री से घटकर 36 डिग्री पर पहुंच गया था, लेकिन दो तीन दिन ही यह राहत मिली है। लेकिन अब फिर गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। शनिवार को 38 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। दिन में तेज धूप रही। वहीं घरों में उमस जैसी गर्मी से लोग परेशान रहे। गर्मी के चलते बिजली कटौती भी रूला रही है। दिन और रात्रि में कई बार बिजली आती और जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है।