फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फ्लैट बेचने का झांसा देकर 31.40 लाख रुपये हड़पे, दंपती और दो बेटों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली में फ्लैट बेचने का झांसा देकर कारोबारी से 31.40 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दिल्ली निवासी दंपती और उनके दो बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि फ्लैट की रजिस्ट्री कराने का भरोसा देकर ऑनलाइन और नकद रकम लेने के बाद न तो रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये लौटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात क्षेत्र की अमरोहा ग्रीन्स कॉलोनी निवासी मनोज कुमार के अनुसार 28 अगस्त 2025 को उनकी मुलाकात नई दिल्ली के द्वारिका निवासी अश्वनी तोमर से हुई थी। अश्वनी ने वहीं सेक्टर-12 स्थित अपना फ्लैट 65 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया। तय हुआ कि भुगतान पूरा होने पर फ्लैट की रजिस्ट्री होगी और शेष रकम जमा करने के लिए आठ माह का समय दिया जाएगा।
मनोज कुमार ने सितंबर और दिसंबर 2025 में आरटीजीएस के जरिए आरती तोमर के खाते में 12 लाख रुपये भेजे। फरवरी में दो बार ऑनलाइन भुगतान तथा उनके भाई प्रदीप कुमार ने भी पेटीएम से रकम भेजी। इस तरह ऑनलाइन कुल 13.40 लाख रुपये दिए गए। आरोप है कि 11 मार्च को अश्वनी तोमर ने अपनी पत्नी आरती तोमर और दोनों बेटों को अमरोहा बुलाया, जहां डिडौली क्षेत्र के एक होटल में दो गवाहों की मौजूदगी में 18 लाख रुपये नकद भी सौंप दिए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद शेष 33.60 लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया और जल्द रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया गया। तय अवधि पूरी होने पर रजिस्ट्री की मांग करने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। पिछले करीब तीन माह से संपर्क करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। मनोज कुमार का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से 31.40 लाख रुपये हड़प लिए।
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अश्वनी तोमर, आरती तोमर, रुद्राक्ष और दक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें