फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में 30 एमएम हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
कोट बाजार की सड़क पर भरा पानी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार देर रात और सोमवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं, जिले में हुई 30 मिमी बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। उधर, जिन खेतों में पानी की कमी के कारण धान रोपाई नहीं की गई थी, अब उनमें भी धान रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

जिले में 19 और 29 जून को 55 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद मानो बदरा रूठ गए। बरसात की कमी के चलते करीब 27 हजार हेक्टेयर के सापेक्ष 5 हजार हेक्टेयर में ही धान की रोपाई हो सकी थी। रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। देर रात से झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब चार घंटे तक जमकर बारिश हुई। सोमवार दोपहर बाद तक बूंदाबांदी जारी रही। सोमवार शाम को एक फिर भी से झमाझम बारिश हुई। बीते दो दिनों लगातार बारिश होने से तापमान में भी करीब नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम तक जिले में करीब 30 मिमी बारिश हुई है। अगले दो मौसम ऐसा ही बना रहेगा। खेतों में पानी भरने लगा है। लिहाजा अब धान की रोपाई हो सकेगी। इसके अलावा यह बारिश अन्य फसलों के लिए भी लाभदायक होगी। वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें