फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में आज से शुरू होगा 30 बेड का कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सुनीति रविवार दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए जा रहे कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। यह अस्पताल सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसमें 30 बेड की व्यवस्था रहेगी। डीएम एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया। अमेरिका से आए ऑक्सीनेटर से मरीजों को ऑक्सीजन मिलेगी। अस्पताल में सुविधाओं के लिए प्रधान ने जेनरेटर और पूर्व प्रधान ने खाने का इंतजाम समेत कई और लोगों ने आर्थिक मदद की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अप्रशिक्षित चिकित्सकों के उपचार के मरीजों की जानें जा रही हैं। कोरोना पीड़ित व खांसी बुखार के मरीजों का गलत तरीके से उपचार कर रहे हैं। इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बुखार पीड़ित मरीजों को ग्लूकोज की बोतल व फ्लूटस चढ़ाने से मरीजों की हालत बिगड रही है। मरीज इधर उधर भटक रहे हैं। इसके लिए तीस बेड का कोविड अस्पताल शुरू कराया जा रहा है। डीएम द्वारा सहयोग मांगने पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ ने मरीजों की सुविधा के लिए 10 किलोवाट का जेनरेटर की व्यवस्था कराने का जिम्मा उठाया।
पूर्व प्रधान पति राजीव गोयल ने मरीजों के खाने की व्यवस्था का खर्चा उठाने, दूल्हेपुर अहीर के प्रधान अमित कुमार ने 51 हजार रुपये, कोकापुर के प्रधान रतनपाल राणा ने 11 हजार रुपये, फतेहपुर अधेक के प्रधान विनोद पाल ने मरीजों के चाय नाश्ते की जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश, एसडीएम विजयशंकर, कानूनगो अनुज सिंघल, अमित त्यागी, राजीव गोयल, अंकित सागर, आदित्य त्यागी, डा. आरिफ समी, डा प्रदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें