फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 आशंकितों की नहीं आई रिपोर्ट, तीन और सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या के बीच जिले में आशंकित मरीजों की तादात में इजाफा होने लगी है। अभी 11 कोरोना आशंकित मरीजों की सैंपल रिपोर्ट नहीं आ पाई है। वहीं सोमवार को तीन और आशंकित मरीजों का सैंपल लिया गया। सभी आशंकित मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले के दो लोग निजामुद्दीन मरकज के आसपास के इलाके से लौटे हैं। दोनों जनता कर्फ्यू के आसपास अमरोहा लौटे हैं। सोमवार को दोनों को सीने में दर्द और खांसी की शिकायत हुई तो जिला अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों का सैंपल लिया गया। जबकि तीसरा आशंकित करीब दस दिन पहले बनारस की यात्रा करके लौटा है। बनारस में भी कोरोना के पाजिटिव केस मिले है। जिसे देखते हुए इस आशंकित मरीज को भी सैंपल लिया गया। इन तीन सैंपलों के साथ ही जिले में अभी तक चौबीस सैंपल हो चुके हैं। 11 सैंपलों की अभी तक रिपोर्ट नहीं आ पाई है। वहीं] नौ आशंकितों की रिपोर्ट आ चुकी है। सभी निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें