फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9718 बाहरियों से 36 लोग पूछ रहे ... आपकी तबीयत कैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लॉकडाउन के पहले बाद में जिले में गैर प्रांतों और विदेश यात्रा से लौटने वाले 9718 लोगों की सेहत पर महकमे की नजर है। सीएमओ कार्यालय में स्थापित कॉल सेंटर से रोजाना 36 कर्मचारी फोन कर इन लोगों का कुशलक्षेम जानने में लगे हैं। अगर किसी की तबीयत नासाज मिलती तो टीम भेजकर उनका चेकअप कराया जा रहा है। बाहरियों में 9521 लोग गैर प्रांत से आए हैं। जबकि 197 विदेश यात्रा से लौटने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने पर गैर राज्यों में नौकरी, मजदूरी करने वाले 9521 पुरुष, महिलाएं और बच्चे अमरोहा पहुंचे। इसके अलावा 197 लोग विदेश से अपने घर लौटे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से डॉक्टरों की टीम ने सभी का चेकअप, स्क्रीनिंग किया है। किसी में भी कोरोना संक्रमित के लक्षण नहीं पाए गए। बावजूद इसके सभी को घरों में आइसोलेट रहने को कहा गया है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय में कॉल सेंटर बनाया गया है। जहां से सभी छह ब्लाकों के 36 कर्मचारियों को लगाया गया है। यह कर्मचारी बाहर से आए सभी 9718 लोगों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की वेरिफिकेशन कर रहे हैं। डा. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गैर राज्यों से आए 197 और विदेश से आए 34 लोगों ने आइसोलेशन के 28 दिन पूरे कर लिए हैं। इन सभी लोगों का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक पाया गया है। फिलहाल कर्मचारी दूसरा राउंड चलाकर सभी बाहरियों का स्वास्थ्य वेरिफिकेशन कर रहे हैं।
दिक्कत होने पर सात के घर पहुंची टीम
अमरोहा। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को वेरिफिकेशन के दौरान सात लोगों ने खांसी और जुकाम की दिक्कत बताई थी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम सभी सात लोगों के पास पहुंचीं और चेकअप किया। किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमित होने के लक्षण नहीं पाए गए हैं। दवा देने के बाद आइसोलेट करने के कहा गया है।
विज्ञापन

बाहर से आए 150 लोगों के फोन नंबर गलत
अमरोहा। कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के बाद 9718 लोग विदेश और गैर राज्यों से अमरोहा पहुंचे हैं। यह सभी अमरोहा के रहने वाले हैं। जो गैर राज्यों या विदेशों में नौकरी करते थे। अमरोहा लौटने के बाद जिला प्रशासन ने सभी की स्क्रीनिंग कराई है। डॉक्टरों ने सभी का नाम-पता और मोबाइल नंबर लिया था। ताकि किसी भी समय डॉक्टर या अन्य कर्मचारी उनसे बात कर सकें। लेकिन 150 लोगों के नंबर गलत पाए गए हैं। विभागीय कर्मचारियों से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लिहाजा सीएमओ कार्यालय ने संबंधित आशाओं को उन्हें ट्रेस कर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें