फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्कूल और इंटर के 28734 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
अमरोहा के राजकीय बालिका इंटर कालेज में परीक्षा छूटने के बाद बाहर आतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के चलते सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 28,734 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 2672 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। वहीं, सरल प्रश्नपत्र देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले दिखे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के चित्रकला, रंजन कला प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई, जिसमें 23896 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 21986 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1910 परीक्षार्थी ने परीक्षा से किनारा कर लिया। पहली पाली में इंटरमीडिएट की भूगोल की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 7510 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 6748 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इसमें भी 762 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा दूसरी पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 720 परीक्षार्थी पंजीकृत थे ,जिसमें 673 ने परीक्षा दिया, जबकि 47 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विषयों की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 4961 पंजीकृत थे, 4661 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 306 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इस दौरान उड़नदस्ता, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया। सरल प्रश्नपत्र देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें