अमरोहा। जिले के डेंगू के मरीजों की संख्या में शनिवार को जबरदस्त इजाफा हो गया है। विभिन्न जगहों पर कुल 28 मरीजों की पहचान हुई। इतनी अधिक संख्या में एक दिन में मरीज मिलने पर जिले में हड़कंप मचा है। वहीं, जोया के कलालखेड़ा उर्फ कालाखेड़ा गांव में कई लोग बुखार से बेहाल हैं। चर्चा है कि तीन से चार परिवार के लोग बुखार से कई दिन से पीड़ित हैं। जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम 10 अक्तूबर को गांव में जांच करेगी।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों में ओपीडी में कुल 3,562 मरीजों की जांच हुई, जिसमें बुखार के 296 मरीज बुखार के मिले। इसके अलावा डेंगू के 28 मरीज मिले। जिले का मलेशिया गांव डेंगू का गढ़ बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 90 लोगों की टाइफाइड की जांच हुई, जिसमें आठ मरीज पीड़ित लें। इसके अलावा 33 लोगों की डायरिया की जांच हुई, जिसमें यह लोग दस्त से पीड़ित मिले। वहीं 1,549 मरीजों का कोविड परीक्षण हुआ।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि मलेशिया समेत अन्य गांव में मेडिकल टीम कैंप कर रही हैं। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर और देहात में फॉगिंग और एंटी लॉर्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।