अमरोहा। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पिता-पुत्री और पिता-पुत्र सहित 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 4223 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 115 केस एक्टिव चल रहे हैं।
शुक्रवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 282 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 22 मरीज संक्रमित मिले हैं। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1034 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें तीन लोग संक्रमित मिले जबकि दो लोग प्राइवेट जांच में संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में पिता-पुत्री और पिता-पुत्र शामिल है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि जिलेभर में कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4223 पहुंच गई है। कुल 115 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 473 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 191929 लोगों की जांच कराई जा चुकी है जबकि 2065 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।