फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा पैदा नहीं होने पर विवाहिता को तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेटा पैदा नहीं होने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। विवाहिता तीन बेटियों की मां है। दहेज में एक प्लॉट और दो लाख रुपये की डिमांड की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की एसपी के आदेश पर डिडौली पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मकसूदपुर नवादा गांव निवासी इस्लाख अहमद की बेटी सना परवीन की शादी 12 साल पहले क्षेत्र के गांव शेखुपुर माफी निवासी अलीमुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के बाद सना परवीन तीन बेटियों की मां बनी। आरोप के मुताबिक बेटे को जन्म नहीं देने पर प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने का दबाव बनाया। एक प्लाट और दो लाख रुपये की डिमांड की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। विवाद को लेकर कई बार रिश्तेदारों की पंचायत हुई। सात महीने पहले सना परवीन को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। तभी से वह मायके में रहने लगी। आरोप है कि 23 अक्तूबर को पति अलीमुद्दीन, ससुर अलाउद्दीन, सास जरीना, ननद सलमा और सायबा उसके मायके आ गए। यहां पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। दूसरी शादी करने की धमकी। पीड़ित ने एसपी डॉ, विपिन ताडा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। लिहाजा, एसपी के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस पति सहित पांच के खिलाफ तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें