फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में 27 किमी तटबंध मार्ग जर्जर, राहगीरों को हो रही परेशानी

Sat, 14 Jun 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील क्षेत्र में लगभग 27 किलोमीटर लंबा गंगा तटबंध मार्ग पिछले पांच सालों से भी अधिक समय से जर्जर अवस्था में है, जिससे रोजाना क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह महत्वपूर्ण मार्ग 20 से अधिक गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इस पर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

गंगा बांध जीरो प्वाइंटर मोहमदाबाद से यह तटबंध मार्ग शुरू होता है, जो धौरिया, कबीरपुर, दियावली खालसा, सतेड़ा, गंगाचोली, सिरसा गुर्जर, जयतौली की मढैया, गंगानगर, मेहरपुर, देहरी गुर्जर, जल्लोपुर, विरामपुर, कसाईपुरा, सिरसा-पौरारा, जीवपुर, मुबारिजपुर, सलारा से होकर हरिबाबा बांध गवां जनपद संभल को जोड़ता है। इस 27 किमी की दूरी में बीस से अधिक गांव आ रहे हैं। मार्ग की बदहाली का आलम यह है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
इन गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिनमें वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को चोटें आती हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं और उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इस मार्ग की वजह से कई बार लोगों में विवाद भी हो चुका है। साइड देने को लेकर अक्सर यहां विवाद हो जाते हैं।
विज्ञापन


क्या बोले लोग
-सड़क की खराब हालत के कारण रात के समय सफर करना बेहद खतरनाक हो गया है। लाइट की उचित व्यवस्था न होने और सड़क पर गड्ढे होने के कारण चोरों और लुटेरों के लिए यह मार्ग एक आसान निशाना बन गया है।अशोक नागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति गंगेश्वरी।

-बयान::
कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से इस मार्ग की मरम्मत की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायतें अनसुनी की जा रही हैं।-जितेंद्र सिंह, गंगाचोली।
-बयान::
यह सड़क तटबंध के किनारे रहने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन इसकी हालत इतनी खराब है कि यहां से आवागमन दूभर हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।-यशपाल सिंह, दियावाली।
-बयान:
जल्द ही इस मार्ग की मरम्मत कराने का काम किया जाएगा। मार्ग पर दोनों साइडों में मिट्टी भी डलवाई जाएगी। विजय कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग अमरोहा।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण है मार्ग
हसनपुर। यह मार्ग न केवल स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आसपास के कृषि क्षेत्रों को भी मंडियों से जोड़ता है। सड़क की खराब हालत के कारण किसानों को अपनी उपज ले जाने में भी कठिनाई हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि प्रशासन से लगातार इस मार्ग की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की मांग की जा रही है ताकि हजारों लोगों को प्रतिदिन होने वाली परेशानी से मुक्ति मिल सके।

मार्ग जर्जर होने की वजह हो चुकी हैं कई घटनाएं
हसनपुर। गंगा तटबंध मार्ग के जर्जर होने की वजह से कई घटनाएं हो चुकी हैं। करीब एक साल पहले मार्ग संकरा होने व जर्जर होने की वजह से गांव धैरिया के पास बरात की बस पलट गई थी। दो माह पूर्व मेरठ से सुबह के समय कैब से आने वाले शिक्षकों के बीच बाइक सवार शिक्षकों से साइड देने को लेकर विवाद हो हो गया था। मार्ग संकरा व जर्जर होने की वजह से इस मार्ग पर पीछे से ओवरटेक करने वाले वाहन को साइड देना आसान नहीं रहता। डेढ़ माह पूर्व इसी मार्ग पर साइड देने को लेकर हुए विवाद में पीट-पीटकर सिरसा गुर्जर के युवक की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें