अमरोहा। एसओजी ने देहात थाना पुलिस के साथ मिलकर चोरी के शक में 25 ट्रैक्टर पकड़े हैं। पुलिस सभी टैक्टरों के चेचिस और इंजन नंबरों का मिलान किया जा रहा है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि यह ट्रैक्टर चोरी के हैं। पुलिस सूत्रों की माने में कई टैक्टरों के कागज चेक किए गए, जो सही मिले हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
जनपद के तमाम किसान बगैर नंबरों का ट्रैक्टर चलाते हैं। नौगांवा सादात, देहात और नगर क्षेत्र में ट्रैक्टरों का बाजार लगता है। बुधवार को एसओजी ने अमरोहा देहात थाना पुलिस को साथ लेकर नौगांवा सादता थाना क्षेत्र के गांवों में छापेमारी की। रज्जाकपुर और याहियापुर गांव से पुलिस 25 से 27 टैक्टर कब्जे में ले लिए। इसके बाद मालिकों से ट्रैक्टरों के कागज मगाए। फिलहाल पुलिस कागजों की जांच कर रही है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि 25-27 ट्रैक्टरों कब्जे में लिए गए है। सभी की जांच की जा रही है।