फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा ने किया 25 मेधावियों को सम्मानित 

Mon, 27 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अखिल भारतीय ब्रहाम्ण महासभा के पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत की ओर से शिवानी बैंक्वेट हाल में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 25 प्रतिभाशाली बच्चों को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रविवार को ब्राह्मण महासभा की जोया ब्लाक इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि रामौतार शर्मा ने जोया ब्लाक की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा बच्चों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मंडल महासचिव संजीव शर्मा ने कहा बच्चों को श्रेष्ठतम शिक्षा दिलाने का प्रयास किया जाए। क्योंकि आरक्षण के दौर में आपको सर्वश्रेष्ठ रहकर ही अपने सम्मान की सुरक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला अध्यक्ष जानकी प्रसाद शर्मा ने समाज की एकता पर बल दिया। जिलामंत्री संजीव कौशिक ने आर्थिक आधार पर आरक्षण प्राप्त करने के लिए सभी को तैयार रहने केे कहा। क्योंकि सरकार से बिना लड़े हमें यह आरक्षण मिलना संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत राम शर्मा और संचालन नरेश कौशिक ने किया। जोया ब्लाक अध्यक्ष मदन गोपाल शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, मुकंद राम शर्मा, बसंत सारस्वत, मदनपाल शर्मा, योगेंद्र शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, सत्यसरन शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, दीपक शर्मा, अरविंद भारद्वाज, राजीव शर्मा, महेश पाल शर्मा, विपिन कौशिक आदि रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें