फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीदने का झांसा देकर दामाद से हड़पे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। ससुर ने जमीन खरीदने का झांसा देकर दामाद से 25 लाख रुपये हड़प लिए। जमीन भी नहीं खरीदी थी और रुपये भी नहीं लौटाए। रुपये मांगने पर ससुर ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के पीपली मेघचंद गांव में रहने वाले सचिन कुमार की शादी संभल जनपद के असमोली थाना के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि दो साल पहले ससुर ने सचिन से जमीन खरीदने के लिए 25 लाख रुपये मांगे थे। इस दौरान सचिन ने अपनी पत्नी के कहने पर रकम ससुर के खाते में ट्रांसफर करा दी थी। लेकिन ससुर ने जमीन नहीं खरीदी। दो साल बाद भी रपये वापस नहीं किए। आरोप है कि 6 सितंबर 2021 को ससुर ने सचिन को फय्याज नगर के मंदिर के पास बुलाया। इस दौरान ससुर के साथ दो अज्ञात लोग और भी थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर ससुर ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर सचिन के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सचिन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर महिपाल सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें