ठेली को कार में साइड मारने का आरोप लगाते हुए कार सवार युवकों ने किशोर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी निवासी परवीन बेगम पत्नी मेहंदी हसन का कहना है कि वह गुरूवार को अपने बेटे बारह वर्षीय उजेब के साथ ठेली से गांव में राशन डीलर के यहां राशन लेने के बाद वापस लौट रही थी। सड़क पर एक कार खड़ी हुई थी। कार सवार युवकों ने ठेली की कार में रगड़ मारने का आरोप लगाते हुए बेटे के साथ मारपीट की गई। जिसमें उजेब घायल हो गया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।