फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दौड़ रहे 2.5 लाख वाहन

Sat, 05 Apr 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सरकार और परिवहन विभाग के सख्त निर्देशों के बाद भी जिले के ढाई लाख वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। सरकार की ओर से साल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन

करीब छह साल के अभियान के दौरान करीब एक लाख वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग सकी हैं। जबकि, जिले में 3.60 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। ऐसे में ढाई लाख वाहन स्वामी पुरानी नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
अमरोहा जिले में करीब ढाई लाख ऐसे वाहन हैं, जो बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए ही दौड़ रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पुरानी नंबर प्लेट पर चालान का प्रावधान है। इसको लेकर न तो परिवहन विभाग के अधिकारी गंभीर हैं और न वाहन चालक। हालांकि, नए वाहन खरीदने पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा कर दी जा है।
विज्ञापन

इस प्रकार लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट : वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें वाहन स्वामी को पूरा नाम और पता भरना होता है। इसके बाद दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन की श्रेणी को चुनना होगा। फिर वाहन कंपनी के डीलर को चुने। चेसिस नंबर और पंजीयन नंबर फीड करें। आरसी और आईडी अपलोड करने पर ओटीपी मिलेगी। टाइम स्लॉट चुनें व ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बाद नंबर प्लेट लगाने का समय मिलने का मैसेज प्राप्त होने पर उसी दिन निर्धारित स्थान पर जागर नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।
पांच हजार जुर्माने का है प्रावधान
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वालों पर सरकार ने पांच हजार रुपये का जुर्माना तय किया हुआ है। यदि दोबारा से कहीं वाहन पकड़ा जाता है तो दस हजार रुपये का जुर्माना लगना निश्चित है। इसके बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि रोजाना यातायात पुलिस वाहनों को सड़कों पर रोके खड़ी रहती है, तब भी सुधार नहीं हो पा रहा है।
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वालों पर जुर्माने का प्रावधान है। इस नंबर प्लेट को लगाने के लिए घर बैठे भी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। - महेश शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें