फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 में 23 दवाइयां मिलीं नकली

Fri, 04 May 2018 01:25 AM IST
ब्यूरोअमर उजाला/मुरादाबाद/अमरोहा।
विज्ञापन
medicine - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महानगर से आठ राज्यों में सप्लाई की जाने वाली दवाएं स्टेट लैब की जांच में नामचीन कंपनियों की 25 में से 23 दवाएं नकली मिली हैं। अन्य 25 दवाओं की जांच अभी की जा रही है। औषधि विभाग के अधिकारियों की टीम ने 26 मार्च को अमरोहा से दवाओं का बड़ा भंडार पकड़ा था। इन दवाओं को सीज कर 50 सैंपल जांच को भेजे गए थे।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार देश-विदेश की नामचीन कंपनियों के नाम से तैयार कर बेची जा रही इन दवाओं में बेस नहीं डाला गया था। इनमें महंगी एंटीबायोटिक्स दवाएं, एलर्जिक क्रीम, दर्द निवारक दवाएं, इंजेक्शन, महंगी एंटासिड टेबलेट्स और महंगे सीरप शामिल हैं।
जिला औषधि निरीक्षक राकेश मोहन दीपक के अनुसार आरोपी नकली दवा तैयार कराकर मलिन व घनी बस्तियों में भंडारण करते थे। दवा की सप्लाई के दौरान बेहद सावधानी बरती जाती थी। ऐसे में सप्लाई के लिए मुरादाबाद को मुख्य केंद्र बनाया हुआ था, जिससे दवा लेने वाली पार्टियों को भी उनकी सही लोकेशन की जानकारी न हो। मुरादाबाद से दवा को लेकर जाने वाले लोग दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल व बिहार तक भेज रहे थे। इन दवाओंका स्टाक बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद व नोएडा की मलिन व घनी बस्तियों में किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें