फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उमराह कराने के नाम पर 2.25 लाख रुपये ठगे

Sun, 05 Jan 2025 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल।
संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमन सराय निवासी मोहम्मद रागिब ने एसपी को शिकायतीपत्र दिया है। इसमें उसने कहा कि नवंबर-2022 में एक व्यक्ति उसके पास आया और बहुत कम खर्च में उमराह कराने का भरोसा दिया। पहले उसे टाला गया लेकिन 4-5 दिन बाद फिर आ गया। इसके बाद उसे 2.25 लाख रुपये दे दिए। लेकिन वह उमराह नहीं करा पाया। रुपये वापस मांगे तो समझौता नामा लिखवाकर बाद में देने को कहा। लेकिन आज तक नहीं लौटाए। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पुलिस से शिकायत
संभल।
नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिंदुपुरा खेड़ा निवासी मोहम्मद अदनान ने पुलिस को तहरीर देकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को बताया कि छह पहले आरोपी ने उसे कुवैत भेजने का भरोसा दिया और इसके बदले उससे दो लाख रुपये लिए। वह मुंबई तक गया लेकिन आगे नहीं जा सका। बाद में आरोपी ने टालमटोल कर दी। परेशान होकर वह घर लौटा और रुपये मांगे तो देने से इंकार कर दिया। पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नामजद सहित दो पर केस
संभल। हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने गांव हाफिजपुर में शनिवार को धार्मिक बयानबाजी करने के आरोप में हाफिजपुर गांव निवासी हसरत अली और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक अनुज चौहान की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। अनुज चौहान ने बताया कि 1.15 बजे के करीब फरमान के मकान के सामने मूंढापांडे निवासी हसरत अली पांच लोगों के साथ मिलकर धार्मिक बयानबाजी कर रहे थे। कई लोगों के एक एकत्र होने पर पाबंदी के बावजूद धार्मिक बयानबाजी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें