फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फल खरीदकर नहीं दिए 2.22 लाख, कारोबारी पर केस दर्ज

Tue, 28 Jan 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फल खरीदने के बाद संभल के कारोबारी ने 2.22 लाख रुपये नहीं दिए। आरोपी कारोबारी ने अज्ञात साथी के साथ मिलकर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के जोया के मोहल्ला मौलाना निवासी मोहम्मद फहीम फलों का कारोबार करता है। वह संभल जिले के असमोली क्षेत्र के डबोई गांव निवासी फराकत को फल बेचते थे, जिसके चलते फल खरीदने के बाद फराकत पर 2.22 लाख रुपये बकाया रह गए। बार-बार तकादा करने पर टालमटोल करता रहा। फोन पर रुपये मांगे तो अमरोहा मंडी समिति में आकर देने की बात कही। आरोप है कि 15 सितंबर 2024 की शाम फराकत अज्ञात साथी के साथ मंडी समिति अमरोहा में मोहम्मद फहीम की फल की दुकान पर आया और गाली-गजौज करने लगा।
विरोध करने पर दोनों ने मोहम्मद फहीम के साथ मारपीट की। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी फराकत और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें