फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को वापस लेने पड़ेंग तीनों कृषि कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में जोया टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून वापस होने तक धरना जारी रखने की बात कही। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि केंद्र सरकार को तीनों नए कृषि कानून वापस लेने ही पड़ेंगे।
विज्ञापन

रविवार को ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एनएच 24 हाईवे पर स्थित जोया टोल प्लाजा पर भाकियू टिकैत गुट का धरना जारी रहा। किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी ही नहीं, जनता विरोधी भी है। बिजली विभाग में सौदेबाजी कर बिल कम किए जाते हैं। सरकारी स्तर पर लगाए जाने वाले पौधे खत्म हो जाते हैं, लेकिन किसान द्वारा लगाए जाने वाले पौधे जीवित रहते हैं। ऐसे में इस पौधरोपण अभियान की जांच होनी चाहिए। कोरोना काल में लोग ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं, लेकिन वह दिन भी दूर नहीं, जब लोग पानी को भी तड़पेंगे। केंद्र की इस सरकार में पानी पर भी देश के पूंजीपति कब्जा कर लेंगे। पिछले छह महीने से देश का अन्नदाता सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। बावजूद इसके सरकार चुप्पी साधे बैठी हैं। केंद्र सरकार अन्नदाता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार किसानों की समस्याओं को समझने को तैयार नहीं है। सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पड़ेंगे। पूंजीपतियों के लिए बनाए गए इस कृषि कानून से खेती-किसानी को कारपोरेट कंपनियों का गुलाम नहीं बनने दिया जाएगा। किसानों के साथ हठधर्मिता रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। अब जल्द की आंदोलन उग्र होगा। इस दौरान सचिन कुमार, जयपाल सिंह, खजान सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश ठाकुर, कुनाल, सतेंद्र सिंह, जनम सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें