फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का स्वागत किया। उनके साथ राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, डा. संजय सिंह, प्रदेश सह प्रभारी नसीम सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेसियों से 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की हकीकत अब जनता के सामने आ चुकी है और जनता फिर से कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़ती कीमतों ने जनता को तोड़ दिया है। यही सब बातें भाजपा के पतन का कारण बनेंगी। हमें केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। मोहम्मद तारिक खां, जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह, जिला महामंत्री डॉ. राजीव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष साजिद चौधरी, विधनसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें