फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 21 बालिकाओं को अहिल्याबाई के रूप में किया सम्मानित

Tue, 03 Jun 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पंचायत के दो साल पूरे होने पर आयोजित रहे सैदनगली महोत्सव में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। भजन संध्या के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकीर्ति चौधरी, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, अमरोहा पालिकाध्यक्ष शशि जैन व गजरौला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने 21 बालिकाओं को अहिल्याबाई के रूप में सम्मानित किया। सैदनगली नगर पंचायत अध्यक्ष डा. अनुकीर्ति चौधरी ने अहिल्याबाई के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने एक महिला शासक के रूप में खुद को साबित करके दिखाया। उन्होंने महिलाओं से अहिल्याबाई को आदर्श मानकर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेले में महिलाओं पुरुष और बच्चों ने तरह-तरह के झूले का आनंद लिया और दुकानों पर खेल खिलौने की जमकर खरीदारी की। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जगपाल कटारिया, सचिन गुप्ता, सत्यम गुप्ता, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे। इस दौरान देर रात तक भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें