फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंकौंदा में नारद मोह की लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। इंकौंदा गांव में श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला मंचन शुरू हुआ। कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, ग्राम प्रशासक मुन्नू सिंह व अन्य सदस्यों ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। इसमें दिखाया गया कि नारद मुनि की तपस्या भंग करने के लिए देवराज इंद्र ने कामदेव और अप्सराओं को भेजा, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इस पर नारद मुनि को अपनी तपस्या पर अभिमान हो गया। कलाकारों ने सजीव मंचन से धर्म और भक्ति का संदेश दिया। रामलीला देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और जय श्रीराम के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान दीपक, नरेश कुमार, विनीत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

रेलवे स्टेशन पर रामलीला में किया ताड़का का वध

गजरौला। श्री रामलीला सेवा समिति की तरफ से रेलवे स्टेशन पर आयोजित रामलीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान श्रीराम जन्म, ताड़का वध की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

रविवार रात कलाकारों ने भगवान श्रीराम का जन्म समेत कई प्रसंगों की लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और उनके भाइयों का गुरु वशिष्ठ के आश्रम में जाकर शिक्षा ग्रहण करने, ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, ताड़का वध, अहिल्या का उद्धार की लीला का मनोहर मंचन किया। रामलीला मंचन में भगवान श्रीहरि की झांकी ने मन मोह लिया। इस मौके पर सुधीर चौहान, कामेंद्र सिंह, रामरतन सिंह जाटव, रोबिन उपाध्याय, मन मोहन सैन, नवीन गर्ग, सोनू कश्यप, अभिषेक अग्रवाल, प्रीतम चौहान, प्रदीप वर्मा, अजय गर्ग आदि ने धर्म लाभ कमाया। संवाद

जोया में श्री धार्मिक रामलीला के 61वें महोत्सव का शुभारंभ
जोया। इंकौंदा रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में श्री धार्मिक रामलीला के 61वें महोत्सव का प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार और चौकी प्रभारी सुधीर तोमर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पंडित विजय तिवारी ने विधि-विधान से पूजन कराया।
सीतापुर से आए कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। अतिथियों ने कहा कि भगवान राम का जीवन आदर्श स्थापित करने और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कमेटी अध्यक्ष मयंक कुमार मोनू ने बताया कि 14 अक्तूबर को राम बरात और 21 अक्तूबर को दशहरा मेले का आयोजन होगा।
इस मौके पर राकेश त्यागी एडवोकेट, चंद्रभान तोमर, मोहन तोमर, अनिल त्यागी, राजू चौधरी, विपिन गुप्ता, शुभम चौधरी, सुशील गुप्ता, राजीव तोमर, सतेंद्र गुप्ता, बोबी शर्मा, राहुल गुप्ता, सुनील कुमार, सोनू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें