फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई राम बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। श्री रामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव के तत्वावधान में बुधवार को भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। बारात में शामिल झांकियों व अखाड़े के कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी तैनात थी। बारात को देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी तादाद में लोग आएं थे।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से शुरू हुई राम बारात कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसैन बाजार, पुराना स्टेट बैंक, तिकोना स्कूल से होती हुई गंज बाजार पहुंची। जहां माता सीता ने प्रभु के गले में वरमाला पहनाई। बारात में सबसे आगे अखाड़े के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। उसके पीछे बैंडबाजे वाले धार्मिक धुनें पेश कर रहे थे। पीछे भव्य रथ पर भगवान राम अपने भाइयों के साथ विराजमान थे। बारात में शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, सामाजिक संदेश देने वाली डेढ़ दर्जन झांकियां शामिल थी। कई स्थानों पर बारात का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, पुनीत मांगलिक, प्रदीप शर्मा, जागेश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, तरूण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें