फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की पिटाई से टूट गई छात्रा की कलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को शिक्षिका ने जमकर पीटा। जिसमें छात्रा के हाथ की कलाई टूट गई। परिजनों ने प्रधानाचार्य और पुलिस से मामले की शिकायत की है। खादगुजर गांव निवासी सतपाल सिंह ने किसान आदर्श इंटर कालेज खादगुजर के प्रधानाचार्य को लिखित में शिकायत की है। जिसमें कहा गया कि उसकी बेटी रेशू विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है। मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गई थी। आरोप है कि कला विषय की शिक्षिका ने किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया। शिक्षिका की पिटाई से छात्रा रेशू के बाएं हाथ की कलाई टूट गई। कलाई टूटने पर पर वह दर्द से परेेशान हुई तो डांट कर कक्षा में बैठा दिया। छात्रा को कोई प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया गया। दर्द से कराहते हुए छात्रा घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। जिस पर छात्रा के पिता ने प्रधानाचार्य से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस को भी मामले की तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन

-----
कला शिक्षिका शिक्षण कार्य कर रही थी। किसी बात को लेकर छात्रा को दंड देने के लिए बेंच पर खड़ा किया गया था। पिटाई या गिरने से छात्रा के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। छात्रा भी शिक्षिका से भयभीत हो गई थी जिसके चलते छात्रा ने कॉलेज में किसी को नहीं बताया। जांच के लिए समिति बना दी गई है।
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य किसान आदर्श इंटर कालेज खादगुजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें