फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज ब्रजघाट में, 30 मिनट तक दो बार हाईवे रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की सुरक्षा में लगे 1200 पुलिसकर्मी
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ब्रजघाट गंगाघाट पर आरती के बाद करेंगे पौधरोपण

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ब्रजघाट में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। हेलीपैड, कार्यक्रम मंच व पंडाल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। वॉटरप्रूफ पंडाल के साथ ही आठ मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरी सुरक्षा व्यवस्था में 1200 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। मंगलवार देर शाम सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अमरोहा प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सतर्क है। हालांकि कार्यक्रम स्थल की सारी जिम्मेदारियां हापुड़ प्रशासन देख रहा है। लेकिन हाईवे पर व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी अमरोहा पुलिस की है।
विज्ञापन

सीएम के सभास्थल पर आठ डीएफएमडी यानी डोर फ्रेमड मेटल डिटेक्टर से होकर जाना पड़ेगा। सीएम की सुरक्षा में करीब बारह सौ पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। वहीं गजरौला पुलिस ने ब्रजघाट तक हाईवे के कटों को बंद कर दिया है। जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। ब्रजघाट पर उनके आने और जाने के समय 30-30 मिनट के लिए हाईवे बंद रहेगा। सीएम की सुरक्षा में सात अपर पुलिस अधीक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा 18 पुलिस उपाधीक्षक, 21 निरीक्षक, 6 थानाध्यक्ष, 170 दरोगा, 13 महिला दरोगा, 10 ट्रेफिक दरोगा, 10 ट्रेफिक एचसीपी, 500 सिपाही, 54 महिला आरक्षी, 20 ट्रेफिक आरक्षी सुरक्षा घेरे का हिस्सा रहेंगे जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें