फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने बिजली दफ्तर पर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। संविदा और निविदा कर्मियों ने सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इन्होंने मानदेय नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। वहीं दूसरी समस्याओं के भी निस्तारण की मांग उठाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पहले ठेकेदार ने फरवरी और मार्च का मानदेय नहीं दिया है। जिससे कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम मजूदरी सहित अन्य शासनादेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। लगातार कर्मचारी समस्याओं को लेकर आवाज भी उठाते हैं लेकिन, समस्याओं के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके चलते कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। कहा कि समस्याओं का हल नहीं निकला तो कर्मचारी अनशन शुरु कर देगे। इसके अलावा आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में अभय सिंह, जगवेंद्र सिंह, शीशपाल, नैपाल सिंह, संजीव कुमार, युद्घवीर सिंह, नन्हें सिंह, श्योराज सिंह, जोगेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें