अमरोहा। ग्राम पंचायतों में बनी 103 डिजिटल लाइब्रेरी की जांच के लिए 19 जनपद स्तरीय अधिकारियों को लगाया गया है। अधिकारी लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री, बैठने, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।
ग्रामीण युवाओं को घर के पास प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा देने के लिए पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई हैं। यहां कंप्यूटर से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इंटरनेट, फर्नीचर, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और मुफ्त वाईफाई की व्यवस्था है। लाइब्रेरी में ज्ञानवर्धक बाल पेंटिंग भी कराई गई हैं।
कुछ लाइब्रेरी में अव्यवस्था की शिकायत डीएम से की गई थी। डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि 19 अधिकारी व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे।
....
यह अधिकारी करेंगे जांच
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी बचत, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, भूमि संरक्षण अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी।
......