फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गाजियाबाद-मुरादाबाद ट्रैक 45 मिनट रहा बाधित, चार ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हकीमपुर स्टेशन के पास में रविवार की सुबह सात सी पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली फंस गई। इससे करीब 45 मिनट तक गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक बाधित रहा। चार ट्रेनें प्रभावित हुईं। आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली निवासी नवाब शेख रविवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लेकर कहीं जा रहा था। सुबह करीब 6:10 मिनट पर रेलवे फाटक पर ट्राॅली का हुक टूट गया। फाटक के बीचों बीच ट्रैक्टर ट्राॅली फंसने से रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। रेलवे कर्मचारी ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे।
आरपीएफ इंचार्ज सुरेशचंद ने बताया कि किसी तरह से ट्रैक्टर ट्राॅली को हटाया गया और रेलवे ट्रैक 6:55 मिनट पर साफ किया गया। इसकी वजह से दो मालगाड़ी, नौचंदी एक्सप्रेस और इंटर सिटी एक्सप्रेस लेट हुई। बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें