फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को साफ सुथरा रखने में हो सभी का योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 20 ग्राम पंचायतों को कूड़ा उठाने की रिक्शाएं दी गईं। वहीं साफ-सफाई में सभी के योगदान को जरूरी बताया।
विज्ञापन

बुधवार को जुबिलेंट में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हेमंत कुुमार ने कहा कि पंचायतों को रिक्शाएं प्रदान करना सराहनीय कार्य है। इससे गांव की गलियों और मोहल्लों की सफाई आसानी से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करना चाहिए। पंचायतों और वरिष्ठ नागरिकों से कहा कि जल बचाने के लिए प्रयास करें। अपने-अपने गांव में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। जिससे आने वाली पीढ़ियों को परेशानी से बचाया जा सके। इसके अलावा फसल उत्पादन के लिए रसायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। राधेश्याम सिंह ने सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों की जानकारी दी। एस के दीक्षित ने कहा कि हमारा प्रयास गांव और शहरों को साफ रखना है। इस अवसर पर राजीव तिवारी, ग्राम प्रधान गुरुवचन सिंह, कुंवरपाल सिंह, रमेशचंद, डा. पुष्पेंद्र सिंह, डा. सीमा, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें