फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी में मामूली गिरावट, ब्रजघाट में उफान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट आई है तो वहीं ब्रजघाट में उफान बना हुआ है। पिछले दो दिनों से ब्रजघाट का जलस्तर 198.35 पर ठहरा हुआ है जबकि, तिगरी में दस सेमी की कर्मी दर्ज की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 200 मीटर रहा, जबकि बुधवार को 200.10 था। ब्रजघाट में 198.35 मीटर पर गंगा का जलस्तर दो दिनों से अटका हुआ है। यहां खतरे का निशान 199.34 पर लगा हुआ है। वहीं तिगरी में खतरे का निशान केवल दो मीटर दूर ही रह गया है। जिसके चलते खादर में बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है। तिगरी के जलस्तर में आई कमी के बाद भी खादर में बाढ़ का खतरा टला नहीं है। फिलहाल खादर के आधा दर्जन गांव के खेेतों में गंगा का पानी पहले ही घुस चुका है। किसानों की फसलें जलमग्न हैं। जिससे चारे का संकट गहराया हुआ है। शीशोवाली सहित आधा दर्जन गांव की आबादी भी बाढ़ के मुहाने पर है। गुरुवार को बिजनौर बैराज से 102606 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि बुधवार को बिजनौर से 113748 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बुधवार के मुकाबले बिजनौर और हरिद्वार से पानी डिस्चार्ज में कमी आई है। बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर ने जलस्तर की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें