गजरौला। दस दिनों के भीतर ही कुंडल और चेन स्नेचिंग की चार वारदातें हो चुकी हैं। 29 जुलाई को संभल असमौली थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी अमरजीत की पत्नी ऊषा के गले से सोने की चेन बाइक सवारों ने लूट ली थी। बाइक सवार दंपंति गजरौला आए थे। चौपला चौकी के पास बाइक सवारों ने कुंडल खींच लिए थे। वहीं चार अगस्त को सलापुर गांव निवासी हरेंद्र और उसकी पत्नी मीनाक्षी गजरौला आ रहे थे। हाइवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उषा के कानों से कुंडल खींच लिए। अब गुरुवार को भी दो ऐसी वारदातें कर बदमाशों ने खौफ पैदा कर दिया।