फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गर्म दूध से तीन बच्चे झुलसे

Wed, 15 Apr 2026 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। पारिवारिक विवाद में चाचा ने चूल्हे में लात मार दी। चूल्हे पर खोल रहा दूध पास में बैठे तीन बच्चों पर गिर गया। जिससे वह झुलस गए। झुलसे बच्चों का उपचार कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में किसान सुनील कुमार का परिवार रहता है। बताते हें उनका छोटा भाई रोजाना उनके घर से दूध ले जाता था। मंगलवार को दूध कम होने की वजह से सुनील कुमार की पत्नी ने देने से मना किया। इससे नाराज होकर आरोपी घर में घुस गया और चूल्हे में लात मारकर तोड़ दिया। उसी चूल्हे पर दूध उबल रहा था। पास में सुनील के तीन बच्चे वैष्णवी, मनीष और छह माह की तनिष्का बैठे थे। गर्म दूध से वह झुलस गए। बच्चों की चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। आरोपी चाचा घटना के बाद मौके से भाग गया। बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद हुआ है। मामले में की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें