अमरोहा। शिया समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सऊदी अरब सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि कातिलों के बजाए निर्दोषों का कत्ल किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से प्रकरण में पहल करने की मांग की गई।
इमाम जुमा मौलाना डॉ. मोहम्मद सियादत नकवी ने शिया जामा मस्जिद के बाहर आयोजित विरोध में कहा कि सऊदी अरब में अल्पसंख्यकों को मूल अधिकार भी नही मिल रहे हैं, उन्हें दबाया और कुचला गया है, अभी 37 शियाओं का कत्ल हुआ है, जिसमें एक प्रमुख शिया विद्वान शेख मोहम्मद अल-एतिय बिन अब्द उल-ग़नी भी शामिल हैं। अयातुल्लाह शेख बाकिर-उल-निम्र को क्रूर तरीके से शहीद कर दिया गया था। उनके कातिलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दुनिया आतंकवाद को खत्म करना चाहती है, लेकिन सऊदी अरब बढ़ावा दे रहा है। इसके साथ ही दुनिया चुप है। इस दौरान मौलाना डॉ. असन अखतर, हादी हसन, अजादार हुसैन, वसीम हैदर, क़ैसर मुजतबा, नईम रजा, अख्तर अब्बास, वसीम हसन, सिब्ते सज्जाद, सफी नजर, डॉ. बकर, शैदा अली, असद अमरोहवी, नईम कौसर, हकीम गुलजार, बाकर रजा नकवी आदि रहे।