फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी के घर में घुस कर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। हंगामा करने से मना करने पर तीन युवकों ने बैंक कर्मचारी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। रिपोर्ट करने की बात पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने बैंक कर्मी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की गजरौला शाखा में कार्यरत संजीव कुमार मलिक नगर के मुहल्ला चामुंडा में रहते हैं। शनिवार की देर रात मुहल्ले में कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। उन्होंने घर से बाहर आकर उनसे हंगामा नहीं करने को कहा। आरोप है कि इस पर युवकों ने बैंक कर्मचारी को चुप रहने की धमकी दी। डरा बैंक कर्मी घर के भीतर चला गया। आरोप है कि उसके बाद युवकों ने घर के बाहर हवाई फायर किया और भीतर जाकर बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट की। कानूनी कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी भी दी। बैंक कर्मचारी ने अपने साथ वारदात की सूचना पुलिस को दी। रात को ही पुलिस मौके पर पहुच गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत यादव ने बताया कि बैंक कर्मचारी की तहरीर पर कपिल, प्रिंस व सौरभ के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें