फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर युवती सहित तीन को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गांव वारसाबाद में पड़ोसियों ने मारपीट कर एक युवती सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम गांव निवासी रामकुमार के बेटे जयविंदर की गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जयविंदर ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके साथ गाली गलौच कर रहे थे। विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरु कर दी। बीच बचाव में आए गंगाशरण के बेटे विपिन को भी पीटा गया। मामला बढ़ता देख विपिन की बहन बिनिता भी अपने भाई को छुड़ाने आ गई। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर भी पीटा। वहीं युवती ने उसे खींचने का भी आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची डायल सौ को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस तीनों को लेकर आई और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें